24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

महाराष्ट्र के सांगली में महसूस किए गए भूकंप झटके, कोई हताहत नहीं

सांगली, 24 जुलाई । महाराष्ट्र के सांगली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई है। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने बताया कि मिराज तालुका के वार्नाली में सुबह करीब 4:47 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके वार्नाली के आसपास के 8 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में भी महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग नींद से जाग गए, जबकि कुछ लोग घरों से बाहर निकल आए। पश्चिमी महाराष्ट्र के बारिश से प्रभावित क्षेत्र में सुबह तड़के आए हल्के भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या क्षति की कोई खबर नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि 10 जुलाई को हिंगोली और मराठवाड़ा-विदर्भ क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई थी। भूकंप के झटके महसूस होती ही लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए थे। हालांकि, कोई नुकसान या हताहत नहीं हुआ था। बता दें कि आज सुबह ही इंडोनेशिया के पूर्वी पहाड़ी क्षेत्र पापुआ प्रांत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके जकार्ता के समयानुसार सुबह 07:22 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मम्बरमो तेंगाह रीजेंसी से 96 किमी उत्तर-पूर्व में रहा। भूकंप का केंद्र जमीन से अंदर 26 किमी की गहराई में बताया जा रहा है। हालांकि, भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment