23.1 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीयशिक्षा

Bhopal News – भोपाल के निजी स्कूल में हंगामा और संचालक की पिटाई

भोपाल के निजी स्कूल में हंगामा और संचालक की पिटाई

भोपाल, 26 जुलाई । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बावड़िया कला क्षेत्र में स्थित ओरियन स्कूल में गुरुवार को कुछ युवकों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि उन्होंने स्कूल के सचिव अभिनव भटनागर की पिटाई की। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक स्कूल पहुंचे और छात्रों की संख्या के आधार पर चंदे की मांग की। स्कूल सचिव का आरोप है कि वे युवक खुद को छात्र संघ से संबंधित बता रहे थे। छात्रों ने चंदा राशि की मांग की और जब ऐसा करने से स्कूल प्रबंधन ने इनकार किया तो वे उग्र हो गए। छात्रों ने चेयरमैन के साथ अभद्रता की और सचिव की पिटाई की। आरोप है कि युवकों ने सचिव पर कांच से हमला भी कर दिया। काफी देर तक स्कूल परिसर में हंगामा चला। उत्पात करने वाले युवकों ने स्कूल में मौजूद कर्मचारी को कमरे में बंधक भी बनाए रखा। सचिव ने शाहपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा है कि ओरियन स्कूल बावड़िया कला में “भाजपा की गुंडागर्दी” सामने आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने स्कूल में घुसकर हंगामा किया, सदस्यता अभियान को लेकर स्कूल प्रशासन ने सहयोग से मना किया तो संचालक को कांच से चोट पहुंचाई गई। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी भाजपा पर हमला बोला। सोशल मीडिया पर घटनाक्रम से जुड़ी तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने कहा, “इन्हें एबीवीपी का “गुंडा” ही कहा जाएगा न। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने राजधानी के ओरियन स्कूल में जिस तरह की गुंडागर्दी की, उससे पता चलता है कि भाजपा की अगली पीढ़ी कैसी होगी। इतने साल तक सरकार में रहने के बाद भी भाजपा के इस संगठन में न तो संस्कार आए और न उन्हें अच्छी शिक्षा दी गई।

अन्य ख़बरें

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद एमपी सरकार नर्सिंग छात्रों के नतीजे जल्द जारी करने की दिशा में आगे बढ़ी

Newsdesk

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को ग्रासरूट लेवल पर हर महीने 2,000 रुपए का प्रोत्साहन मिलेगा: सीएम रेखा गुप्ता

Newsdesk

नीम करोली बाबा की जन्मस्थली बनेगी भव्य धाम, यूपी सरकार बनाएगी 13वां पर्यटन सर्किट: मंत्री जयवीर सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading