39.5 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

‘भीमा’ में धनिया का किरदार निभाएंगी स्मिता साबले

Smita Sable to play Dhaniya in 'Bheema'

मुंबई, 26 जुलाई । टीवी एक्ट्रेस स्मिता साबले अपने नए सीरियल ‘भीमा- अंधकार से अधिकार तक’ को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। इसमें वह ‘भीमा’ की मां धनिया का किरदार निभाएंगी। एक्ट्रेस को काफी ऑडिशन देने के बाद यह रोल मिला है। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए स्मिता ने कहा, “‘भीमा’ में धनिया का किरदार निभाना मेरे लिए सम्मान की बात है। जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मुझे धनिया का किरदार बेहद पसंद आया। अपनी बेटी भीमा के प्रति उसके प्यार ने मेरे दिमाग में अलग इमेज बनाई। यह किरदार मेरे दिल के बहुत करीब है और मैं उससे गहरा जुड़ाव महसूस करती हूं। मैं उसकी कहानी को दर्शकों तक पहुंचाने और इतनी प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने के लिए रोमांचित हूं।” धनिया एक देखभाल करने वाली और हर कदम में साथ रहने वाली मां है जो अपने परिवार की भलाई के लिए सब कुछ करती है। यह शो 1980 के दशक की है। ‘भीमा’ समान अधिकारों के लिए उसके संघर्षों को उजागर करता है, जिसमें धनिया हर मुसीबत के दौरान उसके साथ खड़ी रहती है। यह प्यार, ताकत और एक मां और उसकी बेटी के बीच अटूट बंधन की कहानी है। एक्ट्रेस ने कहा, “सामाजिक चुनौतियों के बावजूद अपनी बेटी भीमा की शिक्षा के लिए उसकी वकालत, उसकी पोषण भावना का प्रमाण है। कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद, धनिया का साहस और दृढ़ संकल्प कभी कम नहीं हुआ।” स्मिता ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है और उन्होंने बताया कि पूरी टीम एक ऐसा शो बनाने के लिए समर्पित है जो न केवल मनोरंजक हो बल्कि प्रभावशाली भी हो। एक्ट्रेस का मानना है कि राइटिंग से लेकर सेट डिजाइन तक, प्रोडक्शन के हर पहलू में जिस तरह की बारीकी से काम किया गया है, वह शानदार है। भीमा- अंधकार से अधिकार तक’ का प्रीमियर 6 अगस्त को एंड टीवी पर होने वाला है।

अन्य ख़बरें

ओमान तट पर सात दिनों में तीसरे जहाज पर निशाना, कांग्रेस के चारों मंत्री तत्काल सिपाहियों और चपरासियों से मांगे माफी,

Newsdesk

होर्मुज के पास हुए जहाज हादसे में तीन भारतीय नाविकों की मौत, केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने की पुष्टि

Newsdesk

दिल्ली दंगा मामला : आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में फैसला 7 जुलाई तक टला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading