25.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान घायल

श्रीनगर, 27 जुलाई, । उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के त्रेहगाम सेक्टर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। दोनों और से फायरिंग जारी है। सूत्रों के अनुसार, गोली लगने से सेना के तीन जवान घायल हो गए। मौके पर अतिरिक्त सैन्य बल तैनात किया गया है। पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। जब आतंकियों ने खुद को सुरक्षाबलों से घिरा देखा तो उन्होंने उनपर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरू की। हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कई मुठभेड़ें हुई हैं, जिनमें कई आतंकवादी मारे गए हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बीते बुधवार (24 जुलाई) को आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुए सैनिक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। जवान की पहचान 28 राष्ट्रीय राइफल्स के दिलावर सिंह के रूप में हुई थी। दिलावर सिंह जिले के कोवुत त्रुमखान जंगलों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया था।

अन्य ख़बरें

तुष्टीकरण की राजनीति भारत की एकता और अखंडता के लिए अच्छी नहीं : गौरव वल्लभ

Newsdesk

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

‘हमें हमेशा अच्छे, शुभ और कल्याणकारी विचारों का ही चिंतन करना चाहिए’, पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading