38.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

MP News – कार से कूदकर ड्राइवर ने बचाई जान, देखते ही देखते पानी में बह गई कार

मध्यप्रदेश, 27 जुलाई,। मध्य प्रदेश के पन्ना स्थित बधौरा गांव में एक कार ड्राइवर ने अपनी जान बचाने के लिए कार से छलांग लगा दी। लेकिन, कार को बचा न सका। उसकी बोलेरो पानी में बह गई। इलाके के लोगों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। पानी का बहाव काफी तेज है। देखा जा सकता है कि वाहन पानी में पूरी तरह से डूबा हुआ है। दूसरी ओर युवक कार के पास जाता हुआ दिखाई दे रहा है और कुछ दूर पर तमाशबीन खड़े हैं। युवक की मदद को आगे आते कुछ लोग भी इस वीडियो में देखे जा सकते हैं। लेकिन, ग्रामीणों की मेहनत रंग नहीं लाई और कार पानी में बहती चली गई। बताया जा रहा है कि कार चालक पथरहा निरंकार आश्रम से धरवारा की ओर जा रहा था। वह सलेहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बधौरा पंचायत के निरंकार आश्रम के समीप नदी के बहाव में फंस गया। गनीमत रही कि कार में ड्राइवर ही सवार था। जिसने कूदकर अपनी जान बचाई। पन्ना जिले में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते यहां के नदी नाले उफान पर हैं। अभी कुछ इलाकों में समस्या जस की तस बनी हुई है। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी नालों को पार कर रहे हैं। जिले में अभी भी रुक-रुक कर बरसात हो रही है। जगह-जगह पर जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं।

अन्य ख़बरें

सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखने के फैसले पर भड़कीं कविता, बोलीं-‘यह कूटनीति नहीं, राजनीतिक चापलूसी

Newsdesk

जीटीए प्रमुख अनित थापा ने दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार जांच के ऐलान के एक दिन बाद छोड़ा पद

Newsdesk

कोलकाता में टीएमसी ने खाली करना शुरू किया अस्थायी मुख्यालय, जल्द नए ठिकाने पर शिफ्ट होने की तैयारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading