24.4 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीप्रादेशिकराष्ट्रीय

धार्मिक पर्यटन में मध्य प्रदेश आगे, एक साल में पांच करोड़ भक्त पहुंचे महाकाल मंदिर : धर्मेंद्र सिंह लोधी

भोपाल, 27 जुलाई । मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है जिसका असर अब राज्य में दिखने लगा है। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने शनिवार को बताया कि इस साल लगभग पांच करोड़ पर्यटक बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आ चुके हैं। लोधी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण के बाद से पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। मध्य प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बहुत बढ़ी है। वित्त वर्ष 2023-2024 में 11 करोड़ पर्यटकों ने राज्य का दौरा किया, जिनमें पांच करोड़ ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए।” पर्यटन मंत्री ने महाकाल लोक परियोजना की तारीफ की। उन्होंने कहा, “महाकाल लोक बनाने का निर्णय सही साबित हो रहा है। इसलिए सरकार ने अन्य धार्मिक स्थलों पर भी लोक बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश में 18 लोक बनाने की योजना है, जिनमें से 14 धार्मिक लोक और चार सांस्कृतिक लोक बनाए जा रहे हैं। वर्तमान में मध्य प्रदेश में 10 लोकों पर काम चल रहा है।” लोधी ने बताया कि ओरछा में रामराजा लोक, मैहर में शारदा लोक, सलकनपुर में देवी लोक और जामसांवली में हनुमान लोक पर सरकार ने काम शुरू किया है। धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को नंबर-1 राज्य बनाने का मुख्यमंत्री मोहन यादव का प्रयास है। पर्यटन विभाग इसी नीति पर काम कर रहा है।

अन्य ख़बरें

दिशा सालियान केस में पेनड्राइव और डिजिटल सबूत से खुलेगा राज: वकील नीलेश ओझा

Newsdesk

ये लोग न पिएं हल्दी वाला दूध ! फायदे की जगह होगा नुकसान

Newsdesk

बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने अवामी लीग के सात और नेताओं को मौत की सजा सुनाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading