September 14, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

पेरिस ओलंपिक में मेडल लाने से चूके बलराज पंवार, लेकिन परिजनों ने बढ़ाया हौसला, कहा- अगली बार लाएगा मेडल

करनाल, 31 जुलाई । पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने वैश्विक मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया है। इसके साथ ही विलायती खिलाड़ियों को लगे हाथों ये पैगाम भी दे दिया है कि ‘हम भारतीय किसी से कम नहीं हैं’। ताज्जुब और खुशी की बात यह है कि हर खेल में हमारे खिलाड़ियों ने तिरंगे का शान बढ़ाया है। जिसे लेकर चौतरफा चर्चा हो रही है। उधर, ऐसा कमाल दिखाने वाले खिलाड़ियों के घरों में भी खुशी का ठिकाना नहीं है। हर कोई पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने वाले खिलाड़ियों के परिजनों को बधाई देने पहुंच रहा है। वहीं पेरिस ओलंपिक के खुमार के बीच बलराज पंवार की चौतरफा चर्चा हो रही है। हालांकि, वो मेडल लाने से चूक गए, लेकिन क्वार्टर फाइनल में उनका प्रदर्शन शानदार रहा जिसे लेकर उनके परिजनों के बीच उत्साह का भाव देखने को मिल रहा है। इसके अलावा, परिजनों ने विश्वास ने जताया है कि आने वाले दिनों में उनका बेटा बलराज जरूर मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाएगा। आज से चार साल पहले बलराज की दिलचस्पी नौकायन को लेकर जगी थी। इसके बाद उन्होंने नौकायन चलाना शुरू किया। इस बीच, छह साल पहले वो सेना में भी भर्ती हुए थे। यहीं उन्हें इस खेल के बारे में जानकारी मिली, तो इसे लेकर उनकी दिलचस्पी जगी। पिता के देहांत के बाद मां ने बड़ी मुश्किल से अपने बेटे का पालन-पोषण किया और उसे इस काबिल बनाया कि वो आज पेरिस ओलंपिक तक का सफर तय करने में सफल हो पाया है। बेशक मेडल जीतने में असफल हुआ, लेकिन परिजनों को पूरा विश्वास है कि आगामी दिनों में उनका बेटा कमाल दिखाने में जरूर सफल होगा। स्थानीय विधायक हरविंदर कल्याण ने भी बलराज के घर पहुंचकर परिजनों को बधाई दी और उन्हें कहा कि आपने पेरिस ओलंपिक में शानदार किया। विधायक ने कहा, “मुझे गर्व है कि करनाल का बेटा यहां तक पहुंचा है। बलराज पंवार चौथे क्वार्टर फाइनल में पांचवें स्थान पर रहे। अब पदक की रेस से वो बाहर हो गए हैं और उनका अगला मैच रैंकिंग के लिए होगा। बलराज पंवार ने आज के टूर्नामेंट में इस ओलंपिक का अपना बेस्ट प्रदर्शन दिया था। बलराज को उनके भविष्य के लिए हर कोई शुभकामनाएं दे रहा है

अन्य ख़बरें

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

‘यह वाकई एक शानदार उपलब्धि’, पीएम मोदी ने जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने पर पुरुष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई

Newsdesk

पहला टी20: अभिषेक-ईशान की शतकीय साझेदारी, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading