22.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

बिहार में पॉलिटेक्निक की छात्रा ने हॉस्टल की छत से कूदकर की आत्महत्या

मुजफ्फरपुर, 3 अगस्त। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बेला थाना क्षेत्र में शनिवार को पॉलिटेक्निक की एक छात्रा ने कथित रूप से छात्रावास की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि दूसरे वर्ष की परीक्षा में एक विषय में फेल होने के कारण वह परेशान थी। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि बेला महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की एक छात्रा ने सुबह हॉस्टल के छत से कूदकर अपनी जान दे दी। छात्रा की पहचान अंजलि कुमारी (17 साल) के रूप में की गई है, जो सोनपुर की रहने वाली थी। अंजलि सेकेंड सेमेस्टर की छात्रा थी और शुक्रवार को उसका परिणाम आया था, जिसमें एक सब्जेक्ट में बैक लग गया था, वहीं पिछले साल भी दो विषय में बैक लग गया था, जिससे वो परेशान थी। बेला थाना की थाना प्रभारी रंजना वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि छात्रावास की अन्य छात्राओं से पूछताछ की गई है। सबका कहना है कि कल रिजल्ट आने के बाद से वह बहुत तनाव में थी। ऐसे में उसने हॉस्टल की छत से कूदकर जान दे दी। मृतका के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। हालांकि इससे संबंधित कोई पत्र नहीं मिला है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- बैंक की लापरवाही से ठगी हुई तो पीड़ित को पूरा मुआवजा देना होगा

Newsdesk

जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी

Newsdesk

शील सदाचार यह हमारे अलंकार है-बी.एच.गायकवाड (गुरुजी)
अनुशासित कार्यकर्ता ही महापुरुषों के विचारों के वाहक-डॉ.चरनदास ढेंगरे

Newsdesk

Leave a Comment