33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आईएस का मोस्ट वांटेड आतंकी रिजवान गिरफ्तार

नई दिल्ली, 9 अगस्त। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल ने आईएसआईएस ग्रुप के आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी की पहचान रिजवान के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, वह दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है। इस आतंकी पर जांच एजेंसी एनआईए ने 3 लाख रुपये के इनाम के साथ मोस्ट वांटेड भी घोषित किया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अनुसार, आतंकी रिजवान के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर स्पेशल सेल हरकत में आई। आतंकी रिजवान को गिरफ्तार करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश में टीम गठित की गई। गुरुवार रात 11 बजे आतंकी रिजवान को दिल्ली के बायोडायवर्सिटी पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से हथियार और तीन कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आतंकी रिजवान को पकड़ने के लिए काफी समय से सुरक्षा बलों ने अपने नेटवर्क को एक्टिव किया हुआ था। वह काफी समय से फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि रिजवान पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल का सबसे खूंखार आतंकी है। उसने अपने कुछ साथियों के साथ दिल्ली और मुंबई के वीवीआईपी इलाकों की रेकी की थी। रिजवान 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के जश्न में भंग डालने की कोशिश में था। बता दें कि रिजवान को इससे पहले दिल्ली पुलिस ने साल 2018 में गिरफ्तार किया। लंबी पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। आतंकी रिजवान की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस व अन्य जांच एजेंसी अलर्ट मोड पर है। सरोजनी नगर मार्केट, लाजपत नगर मार्केट, खान मार्केट सहित अन्य मार्केटों में मोस्ट वांटेड आतंकवादियों के पोस्टर चस्पा किए गए हैं।

अन्य ख़बरें

भारत-वियतनाम के बीच डिजिटल पेमेंट सहयोग मजबूत करने के लिए आरबीआई और स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम ने किया समझौता

Newsdesk

81 हजार से अधिक पदों पर जारी भर्ती प्रक्रिया में समयबद्ध चयन सुनिश्चित करें: सीएम योगी

Newsdesk

मध्य प्रदेश : उमरिया में सड़क हादसे में 4 की मौत, 41 घायल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading