रतलाम, रतलाम में 10 साल की एक बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। बच्ची बोल और सुन नहीं सकती है। वह अपने माता-पिता के साथ सो रही थी, जब आरोपी ने उसे उठाकर ले गया। घटना रात के 3 बजे हुई। बाद में बच्ची 30 मीटर दूर मिली और उसने इशारों में अपनी मां को आपबीती बताई।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


