July 30, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

विनेश फोगाट के साथ कुछ खेल किया गया है: मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली, 10 अगस्त। 17 महीने बाद बेल पर रिहा हुए दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालाय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मनीष सिसोदिया ने अपने संबोधन में पेरिस ओलंपिक से बाहर हुई स्टार पहलवान विनेश फोगाट का भी जिक्र किया। सिसोदिया ने कहा कि मैं एक साल से जेल में टीवी ही देख रहा था। टीवी पर न्यूज के माध्यम से आप लोगों के बारे में पता चलता था। मैंने देखा कि देश के एक गांव से हमारी बेटी निकलकर खेलों में देश का परचम दुनियाभर में लहराती है और जब वह कहती है कि आपकी पार्टी के एक नेता ने हमें छेड़ा है तो आप उसे गिरफ्तार तक नहीं करते। हमारी उस बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया ट्रोलिंग करवाई जाती है। यह तानाशाही नहीं है तो क्या है बताइए। तानाशाही देखिए, उसे गिरफ्तार नहीं किया जाता है। खिलाड़ी जंतर-मंतर पर बैठी रहती हैं। हमें सहन होगा कोई हमारी बेटी को छेड़े। तानाशाही का चरम स्वरूप हमने देखा कि उस बेटी के साथ क्या हुआ। आज उसके आंसू बहें हैं तो कुछ तो खेल किया गया है। बता दें कि पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम वर्ग में वजन सीमा अधिक होने के कारण विनेश फोगाट को बाहर का रास्ता दिखाया गया था। उनके बाहर होने से भारत का एक और पदक पाने का सपना भी अधूरा रह गया। वहीं, विनेश फोगाट ने संन्यास का ऐलान कर दिया। विनेश ने एक्स पर पोस्ट किया। मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024 आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी। हालांकि, विनेश के चाचा महाबीर फोगाट ने कहा है कि वह जब भारत लौटेंगी तो उन्हें परिवार के लोगों द्वारा उन्हें समझाया जाएगा और संन्यास का फैसला वापिस लेने को कहा जाएगा।

अन्य ख़बरें

राज्यसभा में बोले जेपी नड्डा-विपक्ष मुद्दाविहीन, सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार

Newsdesk

सीडब्ल्यूजी 2026: पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में भारत का जलवा, गोल्ड के साथ सिल्वर भी जीता

Newsdesk

कड़ी सुरक्षा के बीच बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading