23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीयव्यापार

बक्सर में होगा कोका-कोला के बॉटलिंग प्लांट का निर्माण : नीतीश मिश्रा

पटना, 10 अगस्त । बिहार सरकार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर हरसंभव कोशिश कर रही है। इसको लेकर सरकार अपने विभागों में नियुक्ति कर रही है, वहीं औद्योगिक विकास को लेकर कदम उठा रही है। उद्योग विभाग निवेश लाने को लेकर लगातार प्रयास कर रहा है। इस बीच, बक्सर में कोका-कोला के बॉटलिंग प्लांट के निर्माण को लेकर रास्ता साफ हो गया है। बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने शनिवार को बताया कि बिहार में बढ़ते औद्योगिक वातावरण के तहत एसएलएमजी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड को बॉटलिंग प्लांट की स्थापना के लिए बिहार औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बियाडा) द्वारा परियोजना मंजूरी समिति की अनुशंसा पर बक्सर के नावानगर में 65 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा निर्धारित औपचारिकताओं को पूरा करने के उपरांत आवंटित भूमि पर बॉटलिंग इकाई का निर्माण प्रारम्भ होगा। उल्लेखनीय है कि मेसर्स एसएलएमजी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड वैश्विक पेय उत्पाद कम्पनी कोका-कोला की फ्रेंचाइजी कंपनी है। मेसर्स एसएलएमजी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नवानगर (बक्सर) में बॉटलिंग इकाई की स्थापना के लिए 1235 करोड़ का निवेश करेगी। जिसकी क्षमता 3.24 लाख सीएस प्रतिदिन होगी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वरोजगार प्रदान करने को लेकर भी प्रयास कर रही है। राज्य सरकार, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना और लघु उद्यम योजना के तहत युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दे रही है। बिहार में अभी तक इस योजना का लाभ 40 हजार युवाओं को मिल चुका है। सरकार का लक्ष्य है कि यह संख्या 50 हजार तक पहुंचे। उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि इस साल अभी तक पांच लाख लोगों ने उद्यमी योजना को लेकर रेजिस्ट्रेशन करवाए हैं।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment