November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा तैयार : डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा

सिरसा, 13 अगस्त । हरियाणा विधानसभा के सदस्य एवं भाजपा नेता रणबीर सिंह गंगवा ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लोकसभा के बाद विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। रणबीर सिंह गंगवा ने बताया कि भाजपा हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकार ने पिछले दस साल में पूरी पारदर्शिता के साथ काम किया है। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जनता के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जा रहा है। जिससे आभास हो रहा है कि हरियाणा में बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि पिछली बार 2019 के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने में थोड़ी कमी रह गई थी, लेकिन इस बार हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। हरियाणा सरकार किसानों सहित हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए काम कर रही है। पिछले दिनों सीएम सैनी ने कहा था कि इस बार मानसून कम होने की वजह से फसल की बुआई सही तरीके से नहीं हो पाई, जिसके बाद किसानों के दर्द को समझते हुए मुख्यमंत्री ने प्रति एकड़ 2000 रुपए के हिसाब से आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। भाजपा नेता ने साफ किया कि वो एक बार फिर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। पूर्व की कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार अपने 10 साल के कार्यकाल का हिसाब जनता के सामने रखे, वो पुत्र मोह में फंसकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जेजेपी ने पिछले साढ़े चार साल सत्ता का भोग किया और अब भाजपा से जननायक जनता पार्टी को नुकसान झेलने की बात कही जा रही है, जबकि कांग्रेस के नेता आपस में ही एक-दूसरे को निपटा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment