26.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 1,330 अंक उछला

मुंबई, 16 अगस्त। भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का कारोबारी सत्र मुनाफे वाला रहा। पूरे कारोबारी सत्र में बाजार में दमदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,330 अंक या 1.68 प्रतिशत बढ़कर 80,436 और निफ्टी 397 अंक या 1.65 प्रतिशत बढ़कर 24,541 पर था। बाजार में तेजी की वजह अमेरिका में सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों का आना है, जिससे दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मंदी की संभावना कम हुई है। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी बढ़कर बंद हुए हैं। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,108 अंक या 1.96 प्रतिशत बढ़कर 57,656 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 349 अंक या 1.93 प्रतिशत बढ़कर 18,436 पर बंद हुआ। बाजार में स्थिरता दर्शाने वाले इंडिया विक्स में 6.74 प्रतिशत की गिरावट हुई है और यह 14.40 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में 29 शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं। विप्रो, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एमएंडएम, टीसीएस, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील टॉप गेनर्स हैं। सन फार्मा ही केवल लाल निशान में बंद हुआ है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, मेटल, एफएमसीजी और रियल्टी टॉप गेनर्स थे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,440 शेयर हरे निशान, 1,493 शेयर लाल निशान और 97 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि जापानी येन में स्थिरता, अमेरिका में रिटेल सेल्स और साप्ताहिक जॉब लेस क्लेम में कमी आना बाजार में तेजी की वजह है। अमेरिका में महंगाई कम होने का आईटी शेयरों पर सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है।

अन्य ख़बरें

मोहन भागवत के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल; सिब्बल बोले-भारत में विविधता की रक्षा पर कभी नहीं उठाई आवाज

Newsdesk

बौद्ध धरोहर को नया जीवन देगा भारत, पीएम मोदी बोले- उज्बेकिस्तान के साथ मिलकर करेगा संरक्षण

Newsdesk

संघ प्रमुख के हिंदू-मुस्लिम एकता वाले बयान का मौलाना साजिद रशीदी ने स्वागत किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading