July 28, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयप्रादेशिकराष्ट्रीय

लंदन: होटल के एक कमरे में एयर इंडिया की केबिन क्रू सदस्य पर हमला

नई दिल्ली, 18 अगस्त। एयर इंडिया की एक क्रू मेंबर पर कथित तौर पर लंदन के एक होटल में हमला हुआ है। एयरलाइन ने इसकी पुष्टि की है। एयर इंडिया द्वारा बताया गया है कि शनिवार देर लंदन के एक होटल में यह घटना हुई है। हम क्रू की सदस्य के साथ संपर्क में हैं और लगातार सहयोग कर रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, महिला पर हमला करने वाला आरोपी नाइजीरियाई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों ने कहा कि लंदन के हीथ्रो स्थित होटल में यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि क्रू मेंबर ने इस घटना से पहले कई मौकों पर उसने होटल को बताया था कि कोई उसका लगातार पीछा कर रहा और वो असुरक्षित महसूस कर रही है। लेकिन, कथित तौर पर महिला के द्वारा उठाए गए मुद्दों पर होटल प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। बता दें कि क्रू कि महिला सदस्य होटल के कमरे में उस वक्त सो रही थी जब उसके कमरे में आरोपी दाखिल हुआ। आरोपी ने महिला पर हमला किया। वह चौंक कर जाग गई और मदद के लिए चिल्लाने लगी। इधर, मौके से भागने की फिराक में हमलावर को बाहर खड़े लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। इस घटना में महिला को चोटें भी आई हैं। महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया गया। एयरलाइन ने एक बयान में कहा है कि हम इस घटना से बेहद दुखी हैं और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर हम इस मामले पर कानूनी तौर पर काम कर रहे हैं। जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। हम अनुरोध करते हैं कि इसमें शामिल लोगों की गोपनीयता का सम्मान किया जाए।

अन्य ख़बरें

श्रीमद्भागवत जीवन में धर्म, वैराग्य और संस्कारों का संदेश देती है: नृसिंहदेवाचार्य

Newsdesk

पूर्णिमा पर भेड़ाघाट में नर्मदा पंचकोशी स्वर्ण कलश की होगी 108 परिक्रमा

Newsdesk

हनुमानताल में दो वाहन चोर गिरफ्तार, 5 दुपहिया वाहन जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading