31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

अभिनेता पंकज त्रिपाठी न्यूयॉर्क में आयोजित ‘इंडिया डे परेड’ में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर हुए शामिल

मुंबई, 19 अगस्त। अभिनेता पंकज त्रिपाठी की हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस साल पंकज त्रिपाठी न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के तौर पर शामिल हुए। यह कार्यक्रम न्यूयॉर्क के मैडिसन एवेन्यू में आयोजित किया गया था और इसका आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) द्वारा किया गया था। इंडिया डे परेड एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमें हर साल हजारों लोग झांकियों, पारंपरिक नृत्यों और सांस्कृतिक प्रदर्शनों के साथ जश्न मनाने के लिए शामिल होते हैं। मुख्य अतिथि के रूप में चुने जाने पर आभार व्यक्त करते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा, “मैं ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम का हिस्सा बनकर बहुत ही सम्मानित महसूस कर रहा हूं, जो भारत की स्वतंत्रता और दुनिया भर में भारतीयों के बीच एकता की भावना का जश्न मनाता है।” उन्होंने आगे कहा, “न्यूयॉर्क में भारत दिवस परेड भारतीय समुदाय की ताकत और जीवंतता का प्रमाण है। यह पहली बार होगा जब मैं किसी विदेशी धरती पर भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा हूं। मैं इस खास दिन को सभी के साथ मनाने के लिए उत्सुक हूँ।” एफआईए चार दशकों से अधिक समय से इंडिया डे परेड का आयोजन कर रही है। इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देना है तथा साथ ही भारतीय-अमेरिकियों के बीच सामुदायिक भावना को बढ़ावा देना है। इस बीच, ‘स्त्री 2’ में पंकज त्रिपाठी रुद्र भैया की भूमिका में छा रहे हैं। यह फिल्म भारत में 200 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है। फिल्म ने अब तक भारत में 191 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह फिल्म मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की 5वीं किस्त है और 2018 की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी हैं।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने तमिलनाडु अमोनिया गैस लीक मामले पर जताया दुख

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading