September 16, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

फैंस के साथ सेल्फी लेने से खुद को रोक नहीं पाए पंकज त्रिपाठी, कही दिल छू लेने वाली बात

मुंबई, 21 अगस्त। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी हाल ही में न्यूयॉर्क में थे। यहां पर आयोजित वार्षिक इंडिया डे परेड में पंकज त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रशंसकों के एक समूह के साथ उन्होंने तस्वीरें भी खिंचवाईं। पंकज त्रिपाठी का मानना है कि दर्शकों का प्यार और सम्मान ही एक अभिनेता की असली सफलता है। दरअसल, कार्यक्रम के बाद उनके प्रशंसकों के एक समूह ने तस्वीरें खिंचवाने का अनुरोध किया। लेकिन, सुरक्षा और प्रोटोकॉल के कारण जगह को बैरिकेडिंग कर दिया गया था। हालांकि, अपने फैंस को सेल्फी देने से पंकज खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने बैरिकेड्स के पीछे मौजूद लोगों के साथ सेल्फी लेने के लिए फर्श पर झुक गए, ताकि अधिक से अधिक लोग सेल्फी में आ सकें। इस अनुभव को लेकर पंकज ने कहा मैंने हमेशा माना है कि एक अभिनेता की असली सफलता दर्शकों के प्यार और सम्मान में है। मेरे प्रशंसकों ने मेरी पूरी यात्रा में मेरा साथ दिया है, और मुझे लगता है कि यह मेरा कर्तव्य है कि मैं उस प्यार का बदला किसी भी तरह से चुकाऊं। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड एक विशेष अवसर था। उन्होंने कहा कि लोगों की गर्मजोशी और स्नेह से अभिभूत था। जब मैंने देखा कि मेरे साथ एक तस्वीर लेना उनके लिए कितना मायने रखता है, तो मैं किसी भी बाधा को अपने रास्ते में नहीं आने दे सकता था। मैं उनके द्वारा दिखाए गए प्यार के लिए बहुत आभारी हूं, और ऐसे पल मुझे याद दिलाते हैं कि मैंने यह पेशा क्यों चुना। पंकज इस साल न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में मुख्य अतिथि थे। यह कार्यक्रम न्यूयॉर्क के मैडिसन एवेन्यू में आयोजित किया गया था और इसका आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) द्वारा किया गया था। इंडिया डे परेड में हजारों लोग शामिल होते हैं। झांकियों, पारंपरिक नृत्यों और सांस्कृतिक प्रदर्शनों के साथ जश्न मनाने के लिए एक साथ आते हैं। एफआईए का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, विरासत और साथ ही भारतीय-अमेरिकियों के बीच समुदाय की भावना को बढ़ावा देना है।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने सिर्फ नींबू पानी पीकर 23 दिनों में इमरजेंसी पर लिखी थी ‘संघर्ष मा गुजरात’ किताब

Newsdesk

तमिलनाडु: मदुरै मीनाक्षी मंदिर ‘महा कुंभाभिषेकम’ के लिए तैयार, जिला प्रशासन अलर्ट

Newsdesk

विश्वकर्मा जयंती 2026: कैसे शुरू हुई विश्वकर्मा पूजा की परंपरा? जानें भगवान विश्वकर्मा के जन्म और पौराणिक कथा की कहानी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading