26 C
Jabalpur
July 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

उधम सिंह नगर में भीषण सड़क हादसे में गर्भवती महिला समेत चार की मौत

उधम सिंह नगर, 21 अगस्त। उत्तराखंड में जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर नैनीताल हाईवे पर अस्पताल से ई रिक्शा से घर लौट रही महिलाओं को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। ई रिक्शा में बैठी पांच महिलाओं में से गर्भवती महिला समेत तीन महिला व ई रिक्शा चालक की मौत हो गई, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही कार चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है। जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में देर रात एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं सहित ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भेजा, जहां डॉक्टरों ने एक गर्भवती महिला सहित चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायल महिलाओं को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात ज्योति नामक महिला को अचानक लेबर पेन होने लगा। परिजन और आसपास की महिलाएं उसे ई रिक्शा से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें घर भेज दिया। लगभग रात ढाई बजे गर्भवती महिला को लेकर सभी महिलाएं ई रिक्शे से घर लौट रही थी। जैसे ही वो अटरिया मोड से आगे पहुंचे कि एक कार ने ई रिक्शे में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शे के परखच्चे उड़ गए। ई रिक्शे में बैठी गर्भवती महिला सहित पांच महिला और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने गर्भवती महिला सहित तीन महिलाओं को रेफर कर दिया, जबकि दो महिलाओं सहित ई रिक्शा चालक को मृत घोषित कर दिया। हल्द्वानी के सुशील तिवारी अस्पताल में गर्भवती महिला की भी मौत हो गई, जबकि अन्य महिलाओं का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि घटना रात्रि लगभग ढाई से तीन बजे की है। हादसे में गर्भवती महिला सहित चार लोगों की मौत हुई है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

अन्य ख़बरें

गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Newsdesk

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर मनीष मिश्रा की लगातार दूसरी बार जीत,सचिव पद पर शैलेन्द्र सिंह ठाकुर निर्वाचित

Newsdesk

बिजली विभाग की लापहरवाही  किसानों को परेशानी का

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading