29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीयव्यापार

ओला-उबर के विरोध में दिल्ली-एनसीआर में दो दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल

नई दिल्ली, 22 अगस्त। दिल्ली-एनसीआर में ऑटो-टैक्सी चालकों ने गुरुवार से दो दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। उन्होंने ओला-उबर के विरोध में हड़ताल का आह्वान किया है। ऑटो-टैक्सी चालक एसोसिएशन का कहना है ओला-उबर के कारण उनकी कमाई पर असर पड़ रहा है। ऑटो-टैक्सी की हड़ताल पर टैक्सी चालकों की प्रतिक्रिया सामने आई है। टैक्सी चालक सुनील कुमार ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार के लिए हड़ताल की अपील की गई है। ओला-उबर में जो गाड़ी चलती है, उसके चलते हमारी गाड़ी नहीं चल पा रही है। हमें यूनियन की तरफ से आदेश आया है। उनका कहना है कि पहले सीएनजी 40 प्रति लीटर थी, लेकिन आज 70 से ऊपर है। किराया हमारा बढ़ाया नहीं है और 9 रुपये प्रति किलोमीटर का रेट हमें ओला-उबर से मिल रहा है, जबकि 15 रुपये प्रति किलोमीटर का रेट होना चाहिए। उन्होंने कहा, “ओला-उबर कंपनी अपना कमीशन तो पूरा ले रही है, लेकिन चालकों को ज्यादा कमीशन नहीं मिल रहा है। हमें घाटा हो रहा है और इस कारण गाड़ी की मेंटेनेंस का खर्चा भी नहीं निकल पा रहा है। हम लोग 10 से 15 घंटे तक काम करते हैं। तब जाकर 800 या 900 रुपए दिन में बच पाते हैं। हमारी यही मांग है कि किराया बढ़ाया जाए।” वहीं, ऑटो चालक संजय शर्मा ने कहा, “हमें ओला, उबर और रैपिडो से बहुत दिक्कतें आ रही हैं। ऐप खोलने पर ऑटो का किराया कैब से ज्यादा दिखाई देता है। इस कारण सवारियां ऑटो को बुक नहीं करती, बल्कि वे बाइक सर्विस का इस्तेमाल करती हैं। इसलिए बाइक सर्विस को भी बंद किया जाए।

अन्य ख़बरें

बैलेंसिंग रॉक के संरक्षण की मांग हाईकोर्ट पहुंची, जमीन के निजी स्वामित्व पर उठाए सवाल

Newsdesk

जमानत अर्जियों के निपटारे के लिए हाईकोर्ट की विशेष पहल, सात वरिष्ठ जज करेंगे सुनवाई

Newsdesk

वर्चुअल सुनवाई में बिस्तर पर लेटे मिले TNCP संयुक्त संचालक, हाईकोर्ट ने थमाया अवमानना नोटिस

Newsdesk

Leave a Comment