September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

इंदौर में निर्माणाधीन फार्म हाउस ढहा, कई मजदूर दबे

इंदौर, 23 अगस्त। मध्य प्रदेश की व्यापारिक राजधानी इंदौर के महू इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन फार्म हाउस का ऊपरी हिस्सा ढह जाने से उसके नीचे छह से ज्यादा मजदूर दबे गए हैं।राहत और बचाव कार्य जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, महू के चोरल इलाके में एक फार्म हाउस का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां काम करने वाले मजदूर गुरुवार की शाम तक यहां काम करते रहे और रात में उन्होंने यहां खाना बनाया और खाने के बाद सो गए। रात में ही फार्म हाउस का ऊपरी हिस्सा गिर गया और मजदूर उसके नीचे दब गए। स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार की रात को हुए हादसे की जानकारी शुक्रवार की सुबह लगी। तब पता चला कि कई मजदूर मलबे में दबे हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है और जेसीबी की मदद से मलबा हटाने के साथ राहत और बचाव कार्य जारी है। मलबे के नीचे दबे मजदूरों को निकाला जा रहा है। इस हादसे में कई मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है। ज्ञात हो कि इन दिनों बारिश का दौर जारी है और लगातार हादसे हो रहे हैं। एक तरफ जहां पुराने और जर्जर मकानों के गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, वहीं इंदौर में निर्माणाधीन फार्म हाउस में हादसा हुआ है। पिछले दिनों हुए हादसों की बात करें तो रीवा जिले में स्कूल की दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई थी। इसके अलावा सागर जिले में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण करते समय बच्चों पर दीवार गिर गई थी। इस हादसे में नौ बच्चों की मौत हुई थी। इन दो बड़े हादसों के बाद राज्य में जर्जर और कमजोर मकान के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

दिशा सालियान केस में पेनड्राइव और डिजिटल सबूत से खुलेगा राज: वकील नीलेश ओझा

Newsdesk

बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने अवामी लीग के सात और नेताओं को मौत की सजा सुनाई

Newsdesk

भविष्य की जंग तकनीक से जीती जाएगी, नवाचार जरूरी: राजनाथ सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading