24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

आरजी कर त्रासदी : कोर्ट ने आरोपी संजय रॉय को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

कोलकाता, 23 अगस्त । कोलकाता की एक अदालत ने शुक्रवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला जूनियर डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संजय रॉय को शुक्रवार दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच मध्य कोलकाता के सियालदह में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) की अदालत में पेश किया गया। मामले की सुनवाई नियमित अदालत कक्ष के बजाय, एसीजेएम के कक्ष में की गई। वहां किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी। कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस उपायुक्त रैंक के एक अधिकारी के नेतृत्‍व में बड़ी संख्‍या में पुलिसकर्मी कमरे के बाहर मौजूद थे। गौरतलब है क‍ि रॉय को शुरू में कोलकाता पुलिस की विशेष जांच टीम ने गिरफ्तार किया था। लेक‍िन कोर्ट द्वारा मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश देने के बाद आरोपी को सीबीआई के हवाले कर द‍िया गया।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment