23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

रूस में जेल कर्मचारियों को बंधक बनाने वाले कैदियों को सुरक्षाकर्मियों ने किया ढेर

मास्को, 24 अगस्त। रूस की एक जेल में कैदियों द्वारा जेल स्टाफ को बंधक बनाने की घटना में सुरक्षा कर्मियों ने चार कैदियों की मार गिराया है। हालांकि इस घटना में बंधक 12 लोगों में से चार जेल स्टाफ कर्मचारियों की भी मौत हो गई। रूसी संघीय दंड सेवा (एफएसआईएन) के एक बयान में यह जानकारी दी गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक रूस की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक आईके-19 में चार कैदियों ने आठ कर्मचारियों और चार अन्य कैदियों सहित कुल 12 लोगों को बंधक बना लिया था। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, “अपराधियों ने चार कर्मचारियों चाकू से कई बार वार किया, इन हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई। इस हमले में चार अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आईं, जिहें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद अस्पताल में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या चार हो गई। इसके बाद जेल कर्मचारियों और रूसी नेशन सिक्योरिटी गार्ड्स ने एक विशेष अभियान चलाकर चारों अपराधियों को मार गिराया। रूसी जांच समिति ने इस पूरी घटना में आपराधिक मामले के तहत जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

शी के साथ परमाणु मुद्दों पर बैठक ‘शायद सबसे महत्वपूर्ण’ होगी: ट्रंप

Newsdesk

चीन में पवन और सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता 200 करोड़ किलोवाट हुई

Newsdesk

चीन की मांग, क्यूबा पर प्रतिबंध और दबाव तुरंत खत्म करे अमेरिका

Newsdesk

Leave a Comment