24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

आतंकी संगठन एक्यूआईएस को फंडिंग के संदेह में अस्पताल संचालक से ईडी कर रहा पूछताछ

रांची, 26 अगस्त। रांची से अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) की ‘टेरर फैक्ट्री’ का संचालन करने वाले डॉ. इश्तियाक अहमद को फंड उपलब्ध कराने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सोमवार को रांची के एक अस्पताल संचालक बबलू खान से पूछताछ कर रहा है। एजेंसी के समन पर वह रांची एयरपोर्ट स्थित ईडी के दफ्तर पहुंचा। बबलू खान शहर के बरियातू इलाके के जोड़ा तालाब रोड में ‘लेक व्यू हॉस्पिटल’ का संचालक है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस अस्पताल का लाइसेंस उसी डॉ. इश्तियाक अहमद के नाम पर है, जिसे एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था। बबलू खान के रिश्तेदार अफसर अली और ताल्हा खान रांची के बहुचर्चित जमीन घोटाले के चार्जशीटेड अभियुक्त हैं और दोनों रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। डॉ. इश्तियाक द्वारा चलाई जा रही टेरर फैक्ट्री को जमीन घोटालेबाजों से पैसा उपलब्ध कराये जाने की आशंका है। झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार को आतंकी संगठन एक्यूआईएस के एक खतरनाक मॉड्यूल का खुलासा करते हुए झारखंड, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के करीब 15 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मॉड्यूल का सरगना डॉ. इश्तियाक अहमद मूल रूप से जमशेदपुर के मानगो इलाके का रहने वाला है। रांची स्थित रिम्स से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री लेने के बाद वह पिछले छह साल से यहां के प्रतिष्ठित मेडिका अस्पताल के अलावा कुछ अन्य अस्पतालों के लिए बतौर रेडियोलॉजिस्ट काम कर रहा था। अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि डॉ. इश्तियाक अहमद ने झारखंड में संगठन से जोड़े गए कई लोगों को ट्रेनिंग के लिए राजस्थान के भिवंडी भेजा था।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment