26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जहरीला पदार्थ खाकर महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

जबलपुर के तिलवारा थाना अंतर्गत ग्राम लालपुर में अनु राय नामक महिला ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर तिलवारा पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए मर्ग कायम किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों का दावा है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, बल्कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस इस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

अन्य ख़बरें

मुंबई में खाने-पीने की जगहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस सस्पेंड, पुणे डिवीजन में भी प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

Newsdesk

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading