23.4 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस ने पाकिस्तान में आतंकी हमलों की निंदा की

UN chief condemns attacks in Pakistan's Balochistan

संयुक्त राष्ट्र, 27 अगस्त । पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को हुए आतंकी हमलों में 70 से अधिक लोग मारे गए हैं। इस घटना की संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कड़ी निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 26 अगस्त को हुए आतंकी हमलों की निंदा की है।” समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि महासचिव ने इस बात पर जोर दिया है कि बेकसूर नागरिकों पर हमला स्वीकार नहीं किया जा सकता। दुजारिक ने कहा, “संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और पाकिस्तान सरकार से इस मामले में जांच करने का आह्वान किया। उन्होंने पाकिस्तान सरकार से यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि इस घटना में शामिल लोगों की जवाबदेही तय हो।” स्थानीय मीडिया ने सेना और पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए आतंकवादी हमलों में 70 से अधिक लोग मारे गए हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने कहा कि लासबेला जिले के एक शहर बेला में एक प्रमुख राजमार्ग पर वाहनों को निशाना बनाकर किए गए एक बड़े हमले में 14 सैनिक और पुलिस के साथ-साथ 21 आतंकवादी मारे गए। स्थानीय अधिकारियों ने कहा, “मुसाखेल जिले में हमलावरों ने कथित तौर पर उनके काफिले को रोका और इसके बाद उनकी आईडी की जांच की। इस दौरान उन्होंने 35 वाहनों को आग लगा दी और पंजाब से ताल्लुक रखने वाले 23 नागरिकों को मार दिया।” रेलवे अधिकारी मुहम्मद काशिफ ने बताया कि सोमवार को बोलन शहर में एक रेल पुल पर विस्फोट के बाद क्वेटा रेल यातायात निलंबित कर दिया गया। यह रेल मार्ग क्वेटा को पाकिस्तान के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। साथ ही पड़ोसी ईरान के साथ रेल लिंक भी है। रेलवे पुल पर हमले वाली जगह के पास अब तक पुलिस को छह अज्ञात शव मिले हैं। वहीं, पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने कहा कि मारे गए लोग निर्दोष नागरिक थे। घायलों को डेरा गाजी खान के एक अस्पताल में ले जाया गया, जो वहां का सबसे नजदीकी अस्पताल है। इस बीच राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इन हमलों को बर्बर बताया और कहा कि हमलावर बच नहीं पाएंगे।

अन्य ख़बरें

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद एमपी सरकार नर्सिंग छात्रों के नतीजे जल्द जारी करने की दिशा में आगे बढ़ी

Newsdesk

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को ग्रासरूट लेवल पर हर महीने 2,000 रुपए का प्रोत्साहन मिलेगा: सीएम रेखा गुप्ता

Newsdesk

नीम करोली बाबा की जन्मस्थली बनेगी भव्य धाम, यूपी सरकार बनाएगी 13वां पर्यटन सर्किट: मंत्री जयवीर सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading