26.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

शेयर बाजार ऑल टाइम हाई के करीब खुला, ऑटो शेयरों में खरीदारी

मुंबई, 28 अगस्त । भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हल्की तेजी के साथ खुले। बाजार के सभी सूचकांकों में एक सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 100 अंक या 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,812 और निफ्टी 20 अंक या 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,037 पर है। निफ्टी अपने ऑल टाइम हाई 25,078 के करीब कारोबार कर रहा है। बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,470 शेयर हरे निशान में और 620 शेयर लाल निशान में हैं। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी का ट्रेंड बना हुआ है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 108 अंक या 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,316 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 93 अंक की बढ़त के साथ 19,426 पर है। एनएसई पर ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया, एनर्जी, इन्फ्रा और रियल्टी सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स हैं। फिन सर्विस, मेटल और प्राइवेट बैंक इंडेक्स पर दबाव बना हुआ है। सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, सन फार्मा, टाइटन, विप्रो, रिलायंस, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स हैं। टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, टीसीएस, एचसीएल टेक और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि बाजार एक कंसोलिडेशन फेस में चला गया है। बॉन्ड यील्ड में गिरावट के कारण एफआईआई खरीदार बन गए हैं। अगर पुराने ट्रेंड को देखा जाए तो जब भी एफआईआई खरीदारी करते हैं तो बाजार में डीआईआई बिकवाली करते हैं। हालांकि, सीमित दायरे में होने के बाद भी बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। मंगलवार को भी बाजार ने एक सीमित दायरे में ही कारोबार किया था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 13.65 अंक की मामूली बढ़त के साथ 81,711 और निफ्टी 7 अंक की बढ़त के साथ 25,017 पर बंद हुआ था। इस दौरान फिन सर्विस, फार्मा, रियलटी, मीडिया और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में तेजी देखी गई थी।

अन्य ख़बरें

किरेन रिजिजू की सर्बिया के विदेश मंत्री से मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने पर चर्चा

Newsdesk

इस्लाम में नेक विचार हैं, मैंने यह नहीं कहा कि दूसरे धर्म कमतर हैं : कर्नाटक के मंत्री रायरेड्डी

Newsdesk

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत का 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ना, देश के लोगों की सामूहिक क्षमता को दिखाता है: पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading