25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सतीश कुमार बने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व सीईओ

Satish Kumar appointed Chairman & CEO of Railway Board

नई दिल्ली, 28 अगस्त । रेल मंत्रालय ने मंगलवार को सतीश कुमार को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर नियुक्त किया। एक आदेश में कहा गया है, “मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैक्शन और रोलिंग स्टॉक), भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस) सतीश कुमार को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।” इसमें कहा गया है कि उनकी नियुक्ति एक सितंबर या उसके बाद कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी सेवानिवृत्ति तक रहेगी। इस बीच, सरकार ने उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में आठ स्टेशनों के नाम बदलने को भी मंजूरी दे दी है। कासिमपुर हॉल्ट को अब जायस सिटी कहा जाएगा। जयस का नाम बदलकर गुरु गोरखनाथ धाम कर दिया गया है। मिश्रौली को अब मां कालीखान धाम कहा जाएगा। बानी को अब स्वामी परमहंस कहा जाएगा। निहालगढ़ (एनएचएच) को महाराजा बिजली पासी (एमबीएलपी) कर दिया गया है। अकबर गंज को अब मां अहोरवा भवानी धाम कहा जाएगा। वारिसगंज हॉल्ट का नाम बदलकर अमर शहीद भाले सुल्तान कर दिया गया। वहीं फुर्सतगंज को अब तपेश्वरनाथ धाम कहा जाएगा।

अन्य ख़बरें

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

Newsdesk

ब्रिक्स मुद्रा पर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर जारी है चर्चा: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading