November 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

मुझे रेप की धमकियां मिल रही हैं, लेकिन वे मेरी आवाज नहीं दबा सकते : कंगना रनौत

नई दिल्ली, 29 अगस्त। बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज होने वाली है। उससे पहले उन्होंने गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत में बताया कि उनको बलात्कार की धमकियां मिल रही हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री एवं हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार को आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान आगामी फिल्म इमरजेंसी के लिए उनको मिल रही रेप की धमकियों के बारे में खुलासा किया और कहा कि इस तरह की धमकी से उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। आईएएनएस से खास बातचीत के दौरान कंगना रनौत ने कहा, “कुछ लोगों ने हमारे सिर पर बंदूक तान दी है। बंदूकों से हम डरने वाले नहीं हैं। आज मुझे बलात्कार की धमकियां भी आ रही हैं, लेकिन इस तरह से वो मेरी आवाज नहीं दबा पाएंगे।” कंगना की यह प्रतिक्रिया पंजाब के पूर्व सांसद और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान की बलात्कार संबंधी टिप्पणी के जवाब में आई है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि अभिनेत्री को “बलात्कार का बहुत अनुभव है।” बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने आईएएनएस से आगे कहा कि वह अपनी फिल्म की रिलीज के लिए सभी “विरोध और दबाव” का सामना करने के लिए तैयार हैं, वह डरेंगी नहीं। फिल्म की रिलीज में हो रही देरी पर उन्होंने बताया कि कुछ लोगों की आशंकाओं और असुरक्षाओं के कारण उनकी फिल्म ‘मुश्किलों’ में फंस गई थी। हालांकि, वह इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाने के लिए तैयार थीं। कंगना ने आईएएनएस से कहा, “मेरे जैसे कलाकार को डराया या चुप नहीं कराया जा सकता। मैं अपनी फिल्म के लिए लड़ूंगी और जरूरत पड़ने पर कोर्ट भी जाउंगी।” उन्होंने आगे कहा कि “एक कलाकार की रचनात्मक आजादी को कुचला नहीं जा सकता और उसकी फिल्म को रिलीज होने से नहीं रोका जा सकता। मैं गोलियों और धमकियों से डरने वालों में से नहीं हूं। वे मेरी आवाज नहीं दबा सकते।” बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित फिल्म ‘इमरजेंसी’ में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। यह पहली फिल्म नहीं है जिसमें उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर एक राजनीतिक आइकन की भूमिका निभाई है। इससे पहले थलाइवी (2021 फिल्म) में उन्होंने अभिनेत्री से राजनेता बनी दिवंगत जे. जयललिता की भूमिका निभाई थी।

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment