34 C
Jabalpur
April 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

शेयर बाजार सपाट बंद, बैंकिंग शेयरों में हुई खरीदारी

मुंबई, 3 सितंबर। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में सपाट बंद हुआ। बाजार के सभी सूचकांकों ने एक सीमित दायरे में कारोबार किया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 4.40 अंक की मामूली गिरावट के साथ 82,555 और निफ्टी एक अंक चढ़कर 25,279 पर बंद हुआ। सपाट कारोबार के बाद भी बाजार का रुझान सकारात्मक था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,011 शेयर हरे निशान, 1,925 शेयर लाल निशान और 118 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। सत्र के दौरान बैंकिंग शेयरों में अच्छा एक्शन देखने को मिला। निफ्टी बैंक 249 अंक या 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,689 पर बंद हुआ। लार्जकैप की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप में अधिक एक्शन देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 145 अंक या 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,297 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 82 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,326 पर था। सेंसेक्स पैक में आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, टाइटन, नेस्ले, एचडीएफसी बैंक, विप्रो, एसबीआई, एमएंडएम, एलएंडटी, कोटक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप गेनर्स थे। बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक और भारती एयरटेल टॉप लूजर्स थे। निफ्टी फिन सर्विस, निफ्टी फार्मा और निफ्टी प्राइवेट बैंक सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स थे। आईटी, ऑटो, पीएसयू बैंक, मेटल, रियल्टी और एफएमसीजी दबाव के साथ बंद हुए। एलकेपी सिक्योरिटीज में टेक्निकल एनालिस्ट रूपक दे का कहना है कि निफ्टी सीमित दायरे में बंद हुआ है और यह लगातार 14वां दिन है, जब नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के बेंचमार्क में तेजी देखी गई है। निफ्टी के लिए 25,300 एक अहम रुकावट का स्तर है। अगर यह इसे पार करता है तो बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है।

अन्य ख़बरें

रूस ने भारत के लिए रवाना की चौथी एस-400 वायु रक्षा प्रणाली

Newsdesk

आरकॉम केस में ईडी ने जब्त की अनिल अंबानी ग्रुप की 3,034 करोड़ की अतिरिक्त संपत्ति

Newsdesk

सीमा-पार आतंकवाद नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, दोहरे मानदंड के लिए जगह नहीं : राजनाथ सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading