23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

रूस ने यूक्रेन पर किया मिसाइल हमला, 51 लोगों की मौत और 200 घायल

At least 51 killed, over 200 injured in Russian missile attack in Ukraine

कीव, 4 सितंबर। रूस ने यूक्रेन पर कई मिसाइल हमले किए। हमले में 51 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हमला यूक्रेन के मध्य भाग में स्थित एक सैन्य शिक्षण संस्थान पर किया गया था। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से यह अब तक का सबसे घातक हमला में से एक है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक पोस्ट में बताया कि उन्हें पोल्टावा में एक रूसी हमले की जानकारी मिली है। हमले में एक शैक्षिक संस्थान और एक नजदीकी अस्पताल को निशाना बनाया। हमले में दूरसंचार संस्थान की एक बिल्डिंग भी आंशिक रूप से नष्ट हो गई। राष्ट्रपति ने कहा कि हम उन लोगों से बार-बार कह रहे हैं जो इस आतंक को रोक सकते हैं कि यूक्रेन को हवाई हमलों से बचाने के लिए हवाई रक्षा प्रणाली और मिसाइलों की जरूरत है। उन्हें यह जल्दी से जल्दी मिलनी चाहिए, न कि उन्हें किसी गोदाम में रखा जाए। उन्होंने कहा, “मुझे पोल्टावा में रूसी हमले की शुरुआती रिपोर्ट मिली है। दो बैलिस्टिक मिसाइलों ने क्षेत्र पर हमला किया।” पोल्टावा क्षेत्र के सैन्य प्रशासन के प्रमुख फिलिप प्रोनिन ने टेलीग्राम पर लेटेस्ट मृतकों की संख्या की घोषणा की है। बताया कि बचाव दल मलबे को साफ करने और दबे हुए लोगों को खोजने में लगे हुए हैं। उनका कहना है कि मलबे के नीचे 18 और लोग हो सकते हैं। सैन्य शैक्षिक संस्थान के कम से कम 10 आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा है। मॉस्को ने इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन एक प्रसिद्ध रूसी सैन्य ब्लॉगर व्लादिमीर रोज़ोव ने मंगलवार को रिपोर्ट किया कि रूस ने पोल्टावा में एक सैन्य स्कूल पर हमला किया। राष्ट्रपति ने हमले के बाद राहत कार्य में मदद करने वालों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। जेलेंस्की ने हमले के संबंध में एक पूरी और तुरंत जांच का आदेश दिया है। कहा है कि सभी जरूरी सेवाएं बचाव कार्य में शामिल हैं। उन्होंने पश्चिमी सहयोगियों से और अधिक वायु रक्षा प्रणाली और लंबी दूरी की मिसाइलों की आपूर्ति की मांग की है।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

शी के साथ परमाणु मुद्दों पर बैठक ‘शायद सबसे महत्वपूर्ण’ होगी: ट्रंप

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Comment