29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

पिता की खौफनाक हरकत: 6 साल के बेटे को गोली मारकर खुद की ली जान, पत्नी बाल-बाल बची

कटनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने 6 साल के बेटे को गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के जयप्रकाश वार्ड में बुधवार सुबह हुई। युवक ने अपनी पत्नी पर भी गोली चलाई, लेकिन उसे गोली नहीं लगी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और बताया कि मयंक अग्रहरी नामक युवक ने अपने बेटे शुभ की हत्या के बाद आत्महत्या की है। हालांकि, हत्या और सुसाइड के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

मयंक की पत्नी मानवी का कहना है कि परिवार में किसी तरह की परेशानी नहीं थी, और मयंक अपने बेटे और परिवार से बेहद प्यार करता था। घटना से सब हैरान हैं और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

बैलेंसिंग रॉक के संरक्षण की मांग हाईकोर्ट पहुंची, जमीन के निजी स्वामित्व पर उठाए सवाल

Newsdesk

जमानत अर्जियों के निपटारे के लिए हाईकोर्ट की विशेष पहल, सात वरिष्ठ जज करेंगे सुनवाई

Newsdesk

वर्चुअल सुनवाई में बिस्तर पर लेटे मिले TNCP संयुक्त संचालक, हाईकोर्ट ने थमाया अवमानना नोटिस

Newsdesk

Leave a Comment