26.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

व्यक्ति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या की, आरोपी पति गिरफ्तार

गाजियाबाद, 7 सितंबर। गाजियाबाद के खोड़ा थाना इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। महिला को तत्काल गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, हत्या की वजह गृह क्लेश को माना जा रहा है। कई दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और अक्सर दोनों के बीच मारपीट होती थी। पड़ोस के लोगों के मुताबिक, अक्सर दोनों के बीच मनमुटाव रहता था और वह एक दूसरे से बात भी नहीं करते थे। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 6 सितंबर को रात करीब 9 बजे थाना खोड़ा पर सूचना प्राप्त हुई कि खोड़ा गांव चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पूजा गंगवार नाम की एक महिला को उसके पति लोकेश गंगवार ने चाकू मारकर घायल कर दिया है। सूचना पर तत्काल थाना खोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। आरोपी लोकेश गंगवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया है कि पुलिस टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद इतना गहरा क्यों हो गया कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी?

अन्य ख़बरें

तारीख पर तारीख की प्रवृत्ति में बदलनी होगी, 5 साल से पुराने राजस्व मामलों का हो निस्तारण: सीएम योगी

Newsdesk

‘मैं और मेरा’ नहीं, ‘हम और हमारा’ ही समाधान है : मोहन भागवत

Newsdesk

रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने निगमायुक्त को बांधा रक्षा सूत्र

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading