38.1 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

पटना में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

पटना, 9 सितंबर। बिहार में विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर लगातार निशाना साध रहा है। इसी बीच, बिहार की राजधानी पटना में सोमवार की सुबह अपराधियों ने चौक थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक भाजपा के नेता भी थे। पुलिस के मुताबिक, घटना पटना सिटी के एक रेस्टोरेंट के पास की है। बताया जाता है कि पटना सिटी निवासी श्याम सुंदर शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा अपने कुछ रिश्तेदारों को ऑटो में बिठाने गए थे। इसी क्रम में बाइक सवार बदमाशों ने उनसे सोने की चेन लूटने की कोशिश की। जब इसका उसने विरोध किया तो गोली चला दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज द्वारा अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मृतक मुन्ना शर्मा भाजपा पटना सिटी चौक मंडल अध्यक्ष बताए जाते है। जानकारी के मुताबिक रविवार को उनके घर पर कोई पारिवारिक मांगलिक समारोह था, जिसमे उनके कई रिश्तेदार शामिल होने आए थे। सोमवार को कुछ रिश्तेदारों को वे ऑटो पकड़वाने घर से बाहर निकले थे

अन्य ख़बरें

सेन्ट्रल जीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई: कारोबारी जयदीप सिंह चंदेल गिरफ्तार, 17 करोड़ से ज्यादा के फर्जी आईटीसी का आरोप

Newsdesk

महिला टी20 विश्व कप: इन कारणों की वजह से खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही भारतीय टीम

Newsdesk

पीएम मोदी को रिकॉर्ड कार्यकाल पर मिली बधाइयां, विदेशी मित्रों को धन्यावाद दिया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading