34.3 C
Jabalpur
May 4, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

इराक ने अमेरिकी सांसदों के तेल तस्करी के आरोपों को नकारा

बगदाद, 9 सितंबर। इराक ने अमेरिका के कुछ सांसदों के उस आरोप को नकार दिया है, जिसमें कहा गया था कि ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों का बावजूद इराक उसकी मदद करने के लिए अवैध तरीके से कच्चे तेल की तस्करी कर रहा है। इराक के तेल मंत्रालय ने अमेरिकी सांसदों के इस आरोप को बेवजह का मनगढ़ंत आरोप बताया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, बुधवार को पांच अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति जो बाइडेन को पत्र लिखकर कई इराकी दलों और अधिकारियों पर ईरान को अवैध तरीके से कच्चा तेल तस्करी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने पत्र में इराकी तेल मंत्री हयान अब्दुल गनी पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। हयान अब्दुल गनी जल्द ही अमेरिका की यात्रा करने वाले हैं। इन अमेरिकी सांसदों ने रविवार को राष्ट्रपति बाइडेन से आग्रह किया कि वह इस मामले की जांच पूरी होने तक गनी को वाशिंगटन आने से रोकें। इसके बाद इराक के तेल मंत्रालय ने अमेरिकी सांसदों द्वारा राष्ट्रपति को लिखे गए पत्र पर आश्चर्य प्रकट करते हुए इसकी निंदा की। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इराक की कच्चे तेल से जुड़ी गतिविधियों पर अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षक निगरानी रखते हैं और इराक के समुद्री क्षेत्र पर देश के नौसैनिक बलों का कड़ा नियंत्रण रहता है।

अन्य ख़बरें

पवन खेड़ा की मेरे परिवार पर की गई टिप्पणी का उल्टा असर हुआ: असम मुख्यमंत्री

Newsdesk

सत्ता तो छोड़िए, सीट तक नहीं बचा पाईं ममता बनर्जी, भवानीपुर में सुवेंदु ने दोहराया नंदीग्राम पार्ट-2

Newsdesk

बंगाल का ‘काला जादू’ हुआ फेल, जब पीएम मोदी ने दिखाया अपना ‘मैजिक’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading