35.2 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहॉलीवुड

ड्राइविंग लाइसेंस पर कार्डी बी अब लिखेंगी गाना

लॉस एंजेलिस, 22 जनवरी | रैपर कार्डी बी ड्राइविंग लाइसेंस न होने के कारण आ रही दिक्कतों पर एक गाना लिखने का प्लान बना रही हैं। कार्डी ने ट्विटर पर लिखा, “मैं उस एक लड़की की मुश्किलों पर एक गाना लिखना चाहती हूं, जिसे ड्राइविंग लाइसेंस न होने के चलते कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।”

दरअसल, कार्डी को देर रात मैकडॉनल्ड्स में जाकर कुछ खाने की तलब हुई, लेकिन वह नहीं जा सकीं।

इस पर उनके एक प्रशंसक ने सवाल उठाया कि वह तो एक सेलेब्रिटी हैं और बेहद अमीर भी, ऐसे में उनके लिए कहीं भी, कभी भी जाने का यह काम तो काफी आसान होगा।

इसके जवाब में कार्डी ने कहा कि हां, कहीं जाना तो आसान है, लेकिन सुबह के चार बजे वह इसके लिए अपने ड्राइवर को जगा कर यह तो नहीं सकती हैं कि उन्हें एक चीजबर्गर की तलब हो रही है और वह उनके लिए लेकर आए।

ड्राइविंग लाइसेंस न होने के चलते कार्डी को कहीं भी जाने के लिए अपने ड्राइवर के भरोसे रहना पड़ता है।

हालांकि लाइसेंस न होने के बावजूद भी कार्डी ने जेम्स कोर्डेन के साथ ‘कारपूल काराओके’ के एक एपिसोड की शूटिंग में ड्राइविंग की थी।

अन्य ख़बरें

सिंगापुर में होगी ‘तुम से तुम तक’ के खास ट्रैक की शूटिंग, निहारिका चौकसे ने जताया उत्साह

Newsdesk

राख’ में बिना डायलॉग वाले किरदार से छाईं सोनाली बेंद्रे, बोलीं- ‘खामोश रहकर भाव दिखाना सबसे बड़ी चुनौती

Newsdesk

सामंथा रुथ प्रभु ने की तमिलनाडु सीएम विजय की तारीफ, कहा- ‘वह सिर्फ स्क्रीन हीरो नहीं, उससे कहीं बड़े मकसद के लिए बने

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading