33.7 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

तमिलनाडु : मदुरै में महिला छात्रावास में आग लगने से दो की मौत

चेन्नई, 12 सितंबर। तमिलनाडु के मदुरै जिले के पेरियार बस स्टैंड के पास कटारपालयम में एक महिला छात्रावास में आग लगने से दो महिलाओं की जान चली गई। यह घटना गुरुवार सुबह की है। घटना में पांच अन्य घायल हो गए। उन्हें सरकारी राजाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक महिलाओं की पहचान परिमाला और सरन्या के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि हॉस्टल में आग लगने से अत्यधिक धुआं फैल गया और दम घुटने से दोनों महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि आग रसोई में एक रेफ्रिजरेटर में विस्फोट के कारण लगी थी। उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारण की जांच की जाएगी। महिलाओं के शवों का पोस्टमार्टम सरकारी राजाजी अस्पताल में किया जाएगा। मदुरै के सामाजिक कार्यकर्ता एम. कन्नदास ने आईएएनएस से बात करते हुए जिला प्रशासन से दुर्घटना की विस्तृत जांच करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आग लगने के सभी पहलुओं की जांच की जानी चाहिए। मदुरै नगर पालिका से यह पता लगाने को कहा कि क्या छात्रावास के पास सभी आवश्यक लाइसेंस थे।

अन्य ख़बरें

अंडर-17 वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित

Newsdesk

वीरांगना रानी दुर्गावती के 463वाॅं बलिदान दिवस भव्यता से मनाया जायेगा

Newsdesk

श्री जानकीरमण महाविद्यालय में भव्य काव्य गोष्ठी, साहित्य अकादमी सम्मान प्राप्त रचनाकारों का हुआ अभिनंदन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading