22.7 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
खेल

आईएसएल-7 : फातोर्दा में मजबूत मुम्बई को चुनौती देगी ईस्ट बंगाल

फातोर्दा (गोवा), 22 जनवरी | हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में 12 मुकाबलों में सिर्फ दो जीत दर्ज करने वाली एससी ईस्ट बंगाल टीम आज फातोर्दा के तिलक मैदान पर टेबल टॉपर मुम्बई सिटी एफसी से भिड़ेगी और उसका लक्ष्य अजेय क्रम बनाए रखना होगा। सीजन में पहली बार खेल रही ईस्ट बंगाल टीम ने बेहद खराब शुरुआत की थी और लगातार चार मैच गंवाए थे। इसके बाद इस टीम ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया और आज वह बीते सात मैचों से अजेय है। इनमें दो जीत भी शामिल हैं।

इस टीम के पास 12 अंक हैं और अगर इसने मुम्बई को हरा दिया तो उसके 15 अंक हो जाएंगे। इसके बाद अगर इस टीम ने एक और मैच जीत लिया तो उसके 18 अंक हो जाएंगे और वह आश्चर्यजनक तौर पर प्लेऑफ की दौड़ में शामिल हो जाएगी।

उधर, सर्गियो लोबेरा की टीम ने 11 में से आठ मैच जीते हैं। उसका पिछला मैच बराबरी पर छूटा था लेकिन यह टीम जिस तरह के खेल से 26 अंक लेकर टॉप पर विराजमान है, उसके आधार पर ईस्ट बंगाल के लिए उसे हराना काफी मुश्किल होगा।

इसका कारण यह है कि इस टीम ने इस सीजन में गोवा के साथ-साथ सबसे अधिक 17 गोल किए हैं और सिर्फ चार गोल खाए हैं।

अन्य ख़बरें

 यूएस ओपन: स्वियाटेक, अनिसिमोवा, मुचोवा दूसरे राउंड में पहुंचीं

Newsdesk

यूएस ओपन के पहले राउंड से जोकोविच का बाहर होना बड़ा सरप्राइज: कार्लोस अल्काराज

Newsdesk

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित की, लाबुशेन बाहर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading