September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राहुल गांधी ने एसआईआई प्लांट में 5 कामगारों की मौत पर शोक जताया

नई दिल्ली, 22 जनवरी | कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) में पांच लोगों की मौत पर शोक जताया और महाराष्ट्र सरकार से पीड़ितों के परिवारों को मदद देने का आग्रह किया। राहुल गांधी ने गुरुवार की दोपहर पुणे में ग्लोबल वैक्सीन कंपनी एसआईआई के प्लांट में एक निमार्णाधीन इमारत में आग लगने से बाद कम से पांच लोगों की मौत के बाद संवेदना जताई।

वायनाड के सांसद ने ट्वीट कर कहा, “सीरम संस्थान में आग की घटना में जानमाल का नुकसान तकलीफदेह और बेहद चिंताजनक है। मृतकों के परिवार के प्रति मेरी संवेदना। मैं राज्य सरकार से पीड़ितों और उनके परिवारों को जरूरी मदद मुहैया कराने का अनुरोध करता हूं।”

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोल ने बताया कि इस हादसे में एक महिला सहित पांच लोग आग में झुलसकर मारे गए हैं और उनके शव कूलिंग ऑपरेशन के दौरान पाए गए। अन्य चार लोगों को आग से बचा लिया गया।

आग एसआईआई इमारत की दो ऊपरी मंजिलों पर भड़की। यह इमारत बीसीजी वैक्सीन प्लांट के लिए तैयार की जा रही थी।

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

Newsdesk

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading