35.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइमराष्ट्रीय

गाजा ने इजरायली हमलों में मारे गये 34,344 लोगों की पहचान जारी की

Gaza publishes identities of 34,344 Palestinians killed in war with Israel

रामल्लाह, 18 सितम्बर। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इजरायली हमलों में मारे गए 34,344 फिलिस्तीनियों की पहचान जारी की है। मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय ने नाम, आयु, लिंग और पहचान संख्या की एक सूची प्रकाशित की है, जिसमें अब तक युद्ध में मारे गए 80 प्रतिशत से अधिक फिलिस्तीनियों के नाम शामिल हैं। सूची में शामिल नामों के अलावा इजरायल के साथ संघर्ष में मारे गये शेष 7,613 लोगों को मिलाकर मृतकों की संख्या अब 41 हजार से अधिक हो गई है। उनके शव अस्पतालों और मुर्दाघरों में रखे गए हैं, लेकिन अब तक पहचान नहीं हुई है। पहचाने गए लोगों में 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमास हमलों के बाद पैदा हुए 169 बच्चे भी शामिल हैं। उसी हमले के बाद इजरायल की जवाबी कार्रवाई शुरू हुई जिसे अब लगभग एक साल हो गये हैं। साथ ही 1922 में पैदा एक व्यक्ति भी इस संघर्ष में मारा गया जिसने एक सदी से अधिक के अपने जीवन में कई युद्ध देखे थे। गाजा के अधिकारियों द्वारा जारी दस्तावेज 649 पन्नों का है। मृतकों की सूची मुख्यतः उम्र के हिसाब से दी गई है। गाजा की आबादी युवा है। सूची में फिलिस्तीनी मरने वाले बच्चों के नामों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है। इजरायली अधिकारी गाजा में अधिकारियों द्वारा दी गई मौतों की संख्या पर सवाल उठाते रहे हैं। उनका तर्क है कि चूंकि हमास वहां की सरकार को नियंत्रित करता है, इसलिए गाजा के स्वास्थ्य अधिकारी आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर बता रहे हैं। हालांकि, इस क्षेत्र के डॉक्टरों और सिविल सेवकों के पास पिछले युद्धों का विश्वसनीय रिकॉर्ड है। साल 2009 और 2021 के बीच कई संघर्षों के बाद, संयुक्त राष्ट्र के जांचकर्ताओं ने मृतकों की अपनी सूची तैयार की और पाया कि वे गाजा द्वारा दी गई सूचियों से काफी मिलते-जुलते हैं। इजरायल के साथ मौजूदा संघर्ष के दौरान फिलिस्तीनी अधिकारी नियमित रूप से पुष्टि किए गए मृतकों की सूची अपडेट करते रहे हैं। हालांकि वे आम नागरिकों और लड़ाकों की संख्या अलग-अलग जारी नहीं करते हैं। जिन 34,344 मृतकों की सूची दी गई है, उनमें 11,355 बच्चे; 60 साल या उससे अधिक आयु के 2,955 लोग; और 6,297 महिलाएं शामिल हैं। लड़ाई की उम्र के कई नागरिक पुरुष भी मारे गए हैं। इजरायल ने बिना कोई सबूत दिए दावा किया है कि उसने 17 हजार आतंकवादियों को मार गिराया है। उसने गाजा में मारे गए आम नागरिकों का अनुमान नहीं लगाया है।

अन्य ख़बरें

इबोला वायरस के प्रकोप के बीच यूएस, मैक्सिको और कनाडा ने फीफा वर्ल्ड कप को लेकर ट्रैवल उपायों का किया ऐलान

Newsdesk

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रोमानियाई समकक्ष के साथ ईयू-भारत एफटीए की तैयारियों पर की चर्चा

Newsdesk

सावित्री ठाकुर ने शेखावत से की मुलाकात, मां वाग्देवी की प्रतिमा लंदन से वापस लाने की मांग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading