22.9 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

नोएडा : जेपी अस्पताल के सुरक्षा गार्ड के साथ दबंगों ने की मारपीट, एक गिरफ्तार

नोएडा, 19 सितंबर। उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना-126 इलाके स्थित जेपी अस्पताल के अंदर का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ दबंग लिफ्ट के बाहर खड़े सुरक्षा गार्ड पुरुष और महिला से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक जेपी अस्पताल में कुछ लोग वहां भर्ती मरीज को देखने पहुंचे हुए थे। जब वह लिफ्ट में जा रहे थे तो गार्ड ने उनसे वार्ड में जाने की वजह पूछी। इसके बाद वह गार्ड से बहस करने लगे। इस दौरान बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने गार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जाता है कि हंगामे की आवाज सुनकर महिला गार्ड पहुंची और उन्होंने गार्ड को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और छानबीन शुरू की। एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि जेपी अस्पताल में हुई घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया और गार्ड से पूरे मामले की जानकारी जुटाई गई। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि अपने मरीज से मिलने यह लोग अस्पताल पहुंचे हुए थे। इस दौरान गार्ड ने वजह पूछी, तो आरोपी उससे उलझ गए। इस दौरान काफी देर तक बहस हुई और दबंगों ने गार्ड की पिटाई कर दी।

अन्य ख़बरें

दिशा सालियान केस में पेनड्राइव और डिजिटल सबूत से खुलेगा राज: वकील नीलेश ओझा

Newsdesk

बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने अवामी लीग के सात और नेताओं को मौत की सजा सुनाई

Newsdesk

भविष्य की जंग तकनीक से जीती जाएगी, नवाचार जरूरी: राजनाथ सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading