38.8 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
खेल

यह समय है कि पीसीबी अख्तर की बात का सही मूल्यांकन करे : युनूस खान

Younus Khan.

लाहौर, 1 मई| पाकिस्तान के पूर्व कप्तान युनूस खान अपने पूर्व साथी शोएब अख्तर के समर्थन में आए हैं जिन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के कानूनी विभाग को अयोग्य बताया था।

युनूस ने ट्वीटर पर लिखा, “शोएब अख्तर ने क्या मुंहतोड़ और कड़वा सच बोला है। सही बात बोलने के लिए दम होना चाहिए। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को देश की क्रिकेट और उसके खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए ईमानदारी से उनकी बात की समीक्षा करनी चाहिए। मैं शोएब अख्तर के साथ हूं।”

अख्तर ने पीसीबी द्वारा उमर अकमल को तीन साल के लिए प्रतिबंधित किए जाने पर बोर्ड और उसकी कानूनी टीम की आलोचना की थी। अख्तर ने कहा था कि बोर्ड अपनी पसंद के भ्रष्ट खिलाड़ियों को बचा रहा है लेकिन कुछ अन्य लोगों को सजा दे रहा है।

उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था, “बोर्ड मैच फिक्सरों को बचा रहा है, जिसने यह मानसिकता बना दी है कि ठीक है मैं छह महीने या दो साल प्रतिबंधित रहकर वापस आ जाऊंगा जैसे की शरजील खान।”

अन्य ख़बरें

मानसी जोशी : एक्सीडेंट में गंवाया एक पैर, फिर भी नहीं मानी हार, विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

Newsdesk

रादुकानू ने ब्लिंकोवा को 6-0, 6-3 से हराया, क्वींस के दूसरे राउंड में शानदार एंट्री

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप: ईरानी टीम को वर्ल्ड कप मुकाबलों से एक दिन पहले अमेरिका में आने की अनुमति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading