November 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

‘पुष्‍पा’ की ‘श्रीवली’ रश्मिका ने मंदिर जाकर लिया भगवान का आशीर्वाद

मुंबई, 24 सितंबर। जल्‍द ही अपकमिंग फिल्‍म ‘पुष्‍पा 2’ में नजर आने वाली अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने मंदिर में भगवान के दर्शन कर सभी की खुशहाली की प्रार्थना की। रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में वह मुस्कुराती हुई नजर आ रही है। उनके माथे पर कुमकुम के साथ पवित्र भभूत भी देखी जा सकती है। उन्‍होंने पोस्‍ट पर लिखा, “मुझे मंदिर जाने का मौका मिला और मुझे बस यही कहने का मन हुआ कि भगवान आप सभी का भला करे, बच्चों को उनकी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं, नौकरी की तलाश कर रहे सभी लोगों के लिए मैं प्रार्थना करती हूं कि आपको वह मिले जिसकी आप तलाश कर रहे हैं, मैं उम्मीद करती हूं कि आपके सभी दिन प्यार, खुशी और आनंद से भरे हों, ढेर सारा प्यार।” सोशल मीडिया पर एक्टिव मंदाना ने 22 सितंबर को वर्साचे स्प्रिंग-समर 2025 की जानकारी साझा करते हुए कुछ तस्वीरें साझा की थीं। बताया था कि फैशन शो में एक अतिथि के तौर पर पहुंची थीं। उन्होंने इटालियन फैशन डिजाइनर डोनाटेला वर्साचे के साथ भी पोज दिया था। रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर डोनाटेला द्वारा पोस्ट की गई एक तस्वीर शेयर की थी। इस पोस्‍ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा,” डोनाटेला वर्साचे आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई.. आप वाकई खास हैं, हमें प्रेरित करने और हमें यह दिखाने के लिए धन्यवाद कि आप वास्तव में कितनी शक्तिशाली महिला हैं।” डोनाटेला, लग्जरी फैशन कंपनी वर्साचे के संस्थापक जियानी वर्साचे की बहन हैं, जिनके साथ उन्होंने ब्रांड पर मिलकर काम किया। 1997 में जियानी की मृत्यु के बाद, डोनाटेला को वर्साचे ब्रांड का एक हिस्सा विरासत में मिला और वह इसकी क्रिएटिव डायरेक्टर बन गईं। जल्द ही रश्मिका अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल अभिनीत “पुष्पा 2: द रूल” में दिखाई देंगी। निर्देशक सुकुमार द्वारा निर्देशित यह एक्शन-थ्रिलर इसके पहले पार्ट ‘पुष्पा: द राइज’ का सीक्वल है, जिसे 2021 में रिलीज किया गया था। यह फि‍ल्म 6 दिसंबर, 2024 को तेलुगू, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, एपी सिंह की ली जगह

Newsdesk

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बढ़ा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकरा सकता है तूफान

Newsdesk

Leave a Comment