24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
खेल

भारत की यू-16 टीम ने दोस्ताना फुटबाल मैच में यूएई को 1-0 से हराया

नई दिल्ली, 25 जनवरी | भारत की अंडर-16 फुटबाल टीम ने एक दोस्ताना मैच में यूएई को 1-0 से हरा दिया। भारत के लिए मैच का एकमात्र गोल सोहैल ने किया। यह गोल 79वें मिनट में हुआ और इसमें ताएसन सिंह का एसिस्ट रहा। सोहैल ने ताएसेन के क्रास पर यह गोल किया।

रविवार को हुए इस मैच में सोहैल सुपर-सब के तौर पर मैदान पर उतरे थे। सोहैल ने अपने इस गोल को अपने साथियों को समर्पित किया। वह भारत के लिए पहली बार कोई इंटरनेशनल मैच खेल रहे थे।

भारत के मुख्य कोच फर्नाडिस ने इस जीत पर खुशी जताई और कहा कि उनकी टीम ने यूएई से पिछले मैच में मिली हार से उबरते हुए यह शानदार जीत दर्ज की है।

अन्य ख़बरें

नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नील समराज ने 100 मीटर दौड़ में यूथ नेशनल और मीट रिकॉर्ड बनाया

Newsdesk

 यूएस ओपन: स्वियाटेक, अनिसिमोवा, मुचोवा दूसरे राउंड में पहुंचीं

Newsdesk

यूएस ओपन के पहले राउंड से जोकोविच का बाहर होना बड़ा सरप्राइज: कार्लोस अल्काराज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading