23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

सीएम मोहन यादव हरियाणा में कई चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

भोपाल, 26 सितंबर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को हरियाणा सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रचार करेंगे। सीएम तीन विधानसभा क्षेत्रों चरखी दादरी, भिवानी और बवानी खेड़ा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इन तीनों विधानसभा सीटों में से दो चरखी दादरी और भिवानी ‘महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र’ के अंतर्गत आते हैं, जहां यादव समुदाय की संख्या काफी अधिक है। हरियाणा का यह विशेष क्षेत्र दिल्ली-एनसीआर के अंतर्गत आता है। यह यादव समुदाय के बीच मजबूत संबंध और आपसी सहयोग के लिए जाना जाता है। बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति (एससी) के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है और यह हिसार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। हिसार जिले में ओबीसी और दलित मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है, इसलिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपने कई नेताओं को इन मतदाताओं का समर्थन हासिल करने के लिए तैनात किया है। मध्य प्रदेश की भाजपा इकाई के अनुसार, चुनावी रैलियों को संबोधित करने के अलावा सीएम मोहन यादव विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 अक्टूबर को चुनाव होंगे। नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। चुनावी राज्यों हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक दलों के नेता जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हरियाणा के गोहाना में एक जनसभा को संबोधित किया था। पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि अगर वह गलती से भी हरियाणा में सत्ता में आ गई तो उसकी अंदरूनी लड़ाई के कारण स्थिरता और विकास दांव पर लग जाएगा तथा इससे राज्य बर्बाद हो जाएगा।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment