July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

बिहार के मुंगेर में राजद नेता पंकज यादव पर हमला, बदमाशों ने मारी तीन गोलियां

बिहार के मुंगेर में राजद नेता पंकज यादव पर हमला, बदमाशों ने मारी तीन गोलियां

मुंगेर, 3 अक्टूबर। बिहार के मुंगेर में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश महासचिव पंकज यादव पर गुरुवार को अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। यह घटना मुंगेर हवाई अड्डे के पास हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पंकज यादव मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, जब अपराधियों ने उन पर हमला किया। उनके छाती में तीन गोलियां लगीं। गोली लगने के बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सूत्रों की माने तो एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो लोगों ने पंकज यादव को गोली मारी है। राजद नेता पर हमले की इस वारदात से पुलिस महकमे में भी खलबली मची है। पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है। घटना की सूचना मिलते ही राजद नेताओं में आक्रोश फैल गया। तमाम नेताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश और इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें एक फोन कॉल प्राप्त हुआ, जिसमें कहा गया कि राजद के महासचिव पंकज यादव को मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारी गई है। गोली मारने वाला व्यक्ति बाइक पर था। इस सूचना के बाद, मैंने थानाध्यक्ष, काशी मजार और अन्य संबंधित अधिकारियों को सूचित किया। उन्होंने यह भी बताया कि पंकज यादव को नेशनल अस्पताल ले जाया जा रहा है और गोली उनके सीने में लगी है। मैंने डॉक्टरों और अन्य लोगों से बातचीत की, वह खतरे से बाहर हैं। मामले की तफ्तीश कर रहे हैं। कुछ लोगों का नाम सामने आया है। उन्होंने आगे कहा कि सूत्र बता रहे हैं कि पैसों की लेन देन को लेकर हमला किया गया है

अन्य ख़बरें

एयर इंडिया और पर्यटन मंत्रालय ने किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, भारत के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर मिलेगा बढ़ावा

Newsdesk

एनएचएआई ने निजी फर्म के 3,000 करोड़ रुपए के दावे से संबंधित मध्यस्थता मामले में जीत हासिल की

Newsdesk

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में 20 बागी सांसदों से मिलेंगे, टीएमसी कर रही अयोग्य ठहराने की कोशिश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading