23.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

मां ड्रग्स कारोबार की सरगना, बेटा 23 लाख रुपये के ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार

जमशेदपुर, 04 अक्टूबर। जमशेदपुर, सरायकेला और आस-पास के इलाकों में ड्रग्स कारोबार का नेटवर्क चलाने वाली ‘लेडी डॉन’ डॉली परवीन के बेटे शाहबाज खान उर्फ गुड्डू को पुलिस ने करीब 23 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी एक महिला सहयोगी असुमन बीबी को भी पकड़ा गया है। सरायकेला-खरसावां जिले के एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया है कि यह जिले में अब तक ड्रग्स की सबसे बड़ी बरामदगी है। आदित्यपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुस्लिम बस्ती में रेड डाली। इस दौरान 113.44 ग्राम ब्राउन शुगर और करीब डेढ़ लाख रुपये नगद बरामद किया गया है। जिले में ड्रग्स पैडलर के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है और दो महीने के भीतर 14 लोगों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है। मुस्लिम बस्ती में रहने वाली डॉली परवीन का पूरा परिवार इस धंधे में संलिप्त है। डॉली के खिलाफ ड्रग पेडलिंग और अन्य आपराधिक वारदातों के 13 मामले दर्ज हैं। डॉली खुद कई बार जेल जा चुकी है। जमानत पर बाहर निकलने के साथ ही वह फिर से कारोबार शुरू कर देती है। पिछले साल नवंबर में ड्रग्स कारोबार में रंजिश की वजह से उसे गोली मारी गई थी, इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। उसके एक भाई की इस कारोबार के विवाद में हत्या हो चुकी है। उसके बेटे शाहबाज खान को इसी साल अप्रैल में उसके अपने सगे भाई अमन खान ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था। अमन खान भी ड्रग्स के धंधे में जेल जा चुके है। अब उसका छोटा भाई शाहबाज ब्राउन शुगर की सबसे बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार हुआ है।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment