24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
खेल

आईएसएल-7 : बोम्बोलिम में आमने-सामने होंगे केरला और जमशेदपुर

बोम्बोलिम (गोवा), 27 जनवरी | हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में आज बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में केरला ब्लास्टर्स और जमशेदपुर एफसी के बीच सामना होना है और इस मैच के जरिए दोनों टीमें जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी। दोनों टीमें 13 मैचों के बाद अंकतालिका में टॉप चार से बाहर है। नौवें नंबर पर काबिज केरला अपने प्रतिद्वंद्वी से एक स्थान नीचे है। दोनों टीमें टॉप चार में पहुंचना चाहती है।

केरला ने इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा 22 गोल खाएं है और उसके नाम पिछले 10 मैचों में केवल एक ही क्लीन शीट है। इसके अलावा उसके मुख्य कोच किबु विकुना खुद निलंबन झेल रहे हैं और उनकी जगह सहायक कोच इशफाक अहमद टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अहमद को उम्मीद है कि उनकी टीम अभी और क्लीन शीट हासिल करेगी। केरला का अटैक अच्छा है और उसके लिए अब तक नौ विभिन्न खिलाड़ियों ने गोल किए हैं।

दूसरी तरफ, जमशेदपुर ने अब तक केवल 13 ही गोल किए है। टीम को अपने पिछले मुकाबले में हैदराबाद एफसी के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेलना पड़ा था।

दोनों टीमें पिछली बार जब एक दूसरे से भिड़ी थी तो पांच गोलों के मुकाबले में केरला ने जीत दर्ज की थी।

अन्य ख़बरें

नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नील समराज ने 100 मीटर दौड़ में यूथ नेशनल और मीट रिकॉर्ड बनाया

Newsdesk

 यूएस ओपन: स्वियाटेक, अनिसिमोवा, मुचोवा दूसरे राउंड में पहुंचीं

Newsdesk

यूएस ओपन के पहले राउंड से जोकोविच का बाहर होना बड़ा सरप्राइज: कार्लोस अल्काराज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading