35.5 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जमशेदपुर में गोली मारकर कारोबारी की हत्या

जमशेदपुर, 5 अक्टूबर। जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के नामोटोला में शुक्रवार देर शाम बेखौफ अपराधियों ने विजय साहू नामक शख्स की उसके घर के दरवाजे के पास गोली मारकर हत्या कर दी। विजय साहू शराब के कारोबार से जुड़ा था। हत्या की वजहों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों में से एक की पहचान हो गई है। उसका नाम टिंकू गोप बताया जा रहा है। विजय साहू शाम को स्कूटी से घर लौटा था। उसने दरवाजा खोलने के लिए दस्तक द‍िया ही था, इसी बीच स्कूटी पर सवार होकर आए तीन लोगों ने उसे गोली मार दी। इसके बाद वे आराम से फरार हो गए। विजय साहू को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विजय साहू नामोटोला में किराए के मकान में रहता था। उसके आवास के पास एक शराब की दुकान है, जहां लोगों के जमावड़े को लेकर दो-तीन दिन पहले उसका कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। उस समय भी उस पर फायरिंग की गई, लेक‍िन क‍िसी ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश नहीं की। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। घटनास्थल से गोलियों के तीन खोखे बरामद किए गए हैं। विजय साहू की मौत के बाद अस्पताल पहुंचे लोगों ने पुलिस के समक्ष हंगामा किया।

अन्य ख़बरें

फर्जी नामांतरण कर तहसीलदार फंसे, रिपोर्ट बनाने वाले पटवारी को क्यों बख्शा जा रहा

Newsdesk

पैसों के विवाद में युवक का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, बेरहमी से मारपीट के बाद मारी गोली

Newsdesk

रांझी में वृद्धा की संदिग्ध मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading