40.5 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीराष्ट्रीय

आज का राशिफल 9 October

मेष राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज व्यापार को आगे बढ़ाने में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। किसी नए प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आज आप खुद को तैयार रखेंगे। प्रोफेसर्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। माता का आशीर्वाद लें, तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे।शुभ रंग- गोल्डनशुभ अंक- 5

वृष राशि: छात्रों के लिए आज का दिन करियर में नया बदलाव लायेगा। अगर आप किसी नये बिजनेस की शुरुआत कर रहे हैं, तो घर के बुजुर्गों की राय जरूर लें। आज हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। जीवनसाथी को आज कोई जरूरत की वस्तु उपहार देंगे। माँ कात्यायनी का ध्यान करें, कष्टों से मुक्ति मिलेगी।शुभ रंग- केसरियाशुभ अंक- 1

मिथुन राशि: आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। किसी विशेष कार्य में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। आपको आज धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज अपनी सेहत का खास ख्याल रखे। दुर्गा माँ को गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाए रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।शुभ रंग- पीलाशुभ अंक- 4

कर्क राशि: आज आपका दिन खास रहने वाला है। संतान आपकी बातों से प्रभावित होंगे। किसी उच्च अधिकारी से आपका पहचान होने के कारण सरकारी कार्यों में फायदा होगा। घर के कार्यो को लेकर महिलाओं की जिम्मेदारियां बढ़ेगी। आज आप सोच-विचार में रहेंगे। माता को लाल चुनरी चढ़ाएं, विवाह में आ रही समस्याएं दूर होंगी।शुभ रंग- बैंगनीशुभ अंक- 2

सिंह राशि: आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप किसी अनुभवी की राय लेकर कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी। इलेक्ट्रानिक कार्यों से जुड़े लोगों को आज अधिक धन लाभ होगा। कारोबारियो को आज बड़ा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। माता को लौंग अर्पित करें, पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।शुभ रंग- हराशुभ अंक- 9

कन्या राशि: आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो आज लाभ होगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। फोन पर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से बात होगी, जिससे भविष्य में आपको फायदा जरूर होगा। जरूरतमंद की सहायता करें, समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।शुभ रंग- नीलाशुभ अंक- 3

तुला राशि: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने की बजाय धैर्य से काम लेना चाहिए। किसी भी तरह की यात्रा करने से आज आपको बचना चाहिए, बहुत जरुरी हो तभी यात्रा पर जायें। आज ऑफिस के किसी काम में गलतियों को नजर अंदाज ना करे। मां दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, घर में शांति का माहौल रहेगा।शुभ रंग-लालशुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। कॉन्ट्रैक्ट का कार्य कर रहे लोगों को आज नया कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। ऑफिस के लोग आपके कार्यो की खूब तारीफ करेंगें। इस राशि के फैशन डिजाईनिंग के छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। मां दुर्गा को खोये का भोग लगायें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।शुभ रंग- गुलाबीशुभ अंक- 8

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपकी बात किसी खास रिश्तेदार से होगी, उनके साथ कोई व्यापार शुरू करने की बात रखेंगे। आज अपने खर्चों को नियंत्रित करने के लिए नयी योजना बनायेंगे। आज अपना कार्य अच्छी तरह से पूरा करने पर वाहवाही मिलेगी। बंदर को केला खिलाएं, मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।शुभ रंग- पिचशुभ अंक- 7

मकर राशि:आज पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। करियर को लेकर आज आप कुछ अच्छे फैसले लेंगे। आज आप अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले घर में विचार विमर्श जरूर करें। मेडिकल की पढाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर का सहयोग मिलेगा। हल्दी का तिलक लगायें, पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे।शुभ रंग- मैरूनशुभ अंक- 1

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज उच्च अधिकारियों से परिचय आपके काम आयेगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे है। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगें। पहले से लिए गए फैसले आपको बेहतर फल देंगे। महिलाए आज शॉपिंग करने में थोडा बिजी हो सकती है। माता के सामने दीपक जलायें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।शुभ रंग- बैंगनीशुभ अंक- 5

मीन राशि: आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नये विचारों पर अमल करने के लिए दिन अच्छा है। आज जिस कार्यो को करने की सोचेंगें, उसमें कामयाबी मिलेगी। घरेलू कार्यों को पूरा करने में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आज आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, कारोबार में बरकत होगी।शुभ रंग- ग्रेशुभ अंक- 3

अन्य ख़बरें

प्रवेश वर्मा का अरविंद केजरीवाल के नए घर पर तंज, कहा- ‘आम आदमी’ नहीं, यह ‘आलीशान आदमी पार्टी’ है

Newsdesk

चीन सीमा पर भारतीय सेना ने पीएलए को पीछे हटने पर मजबूर किया : मनोज मुकुंद नरवणे

Newsdesk

राहुल गांधी के बयान पर अमित शाह का तंज, बंगाल राजनीति में ‘देर से एहसास’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading