23.1 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

14 जनवरी तक पेड़ बचाओ अभियान ‘त्रैमास’ चलाएगी योगी सरकार

लखनऊ, 09 अक्टूबर। योगी सरकार 36.80 करोड़ पौधरोपण के बाद अब पेड़ बचाओ अभियान ‘त्रैमास’ चलाएगी। यह अभियान 3 अक्टूबर से 14 जनवरी तक चलेगा। मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कुकरैल नदी तट पर स्थित “सौमित्र वन” में पेड़ बचाओ अभियान ‘त्रैमास’ का शुभारंभ किया। उन्होंने सौमित्र वन में रोपित वृक्षों का अवलोकन भी किया। वन मंत्री ने कहा कि 3 अक्टूबर से 14 जनवरी तक पेड़ बचाओ अभियान त्रैमास का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत वृक्षारोण महाअभियान के अंतर्गत रोपित किए गए पौधों की देख-भाल और सुरक्षा का काम किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे प्रदेश में जितने भी पेड़ लगाए गए हैं, उनका विशेष ध्यान रखा जाए, क्योंकि ये पेड़ मां के नाम से लगाए गए हैं और मां से बढ़कर दुनिया में कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वह खुद जनपदों का भ्रमण कर रोपित पौधों की स्थिति को देखेंगे। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, पीसीसीएफ वन्य जीव संजय श्रीवास्तव, एमडी वन निगम सुनील चौधरी, पीसीसीएफ कार्य योजना अशोक कुमार, उप्र वन निगम के महाप्रबंधक संजय पाठक, सीसीएफ लखनऊ मंडल रेनू सिंह की मौजूदगी रही।

अन्य ख़बरें

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद एमपी सरकार नर्सिंग छात्रों के नतीजे जल्द जारी करने की दिशा में आगे बढ़ी

Newsdesk

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को ग्रासरूट लेवल पर हर महीने 2,000 रुपए का प्रोत्साहन मिलेगा: सीएम रेखा गुप्ता

Newsdesk

नीम करोली बाबा की जन्मस्थली बनेगी भव्य धाम, यूपी सरकार बनाएगी 13वां पर्यटन सर्किट: मंत्री जयवीर सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading